Connect with us

मिर्ज़ापुर

1,500 छात्राओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

Published

on

Loading...
Loading...

हर तीसरे शुक्रवार लगेगा मेगा कैंप

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों और छात्रावासों की 14-15 वर्ष की बालिकाओं का किया जा रहा टीकाकरण

मिर्जापुर। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं छात्रावासों में रहने वाली 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 1,500 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल ओझा ने बताया कि यह अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर सुरक्षा प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान को और व्यापक बनाने के लिए प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष मेगा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया जाएगा, ताकि पात्र बालिकाओं को समयबद्ध तरीके से टीके लगाए जा सकें।

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों और संबंधित संस्थानों से अपील की है कि वे पात्र बालिकाओं का टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page