Connect with us

वाराणसी

स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने किया शस्त्र पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य तथा अच्छाई पर बुराई के महा प्रतीक पर्व विजयादशमी के अवसर पर काशी में लोगों ने देवी की आराधना कर शस्त्र का पूजन किया।

     इस कड़ी में बुधवार को दारानगर, महामृत्युंजय रोड स्थित स्वर्णकार समाज धर्मशाला में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मां महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमा के समक्ष शस्त्र पूजन का आयोजन किया।

    प्रारंभ में कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद किशोर कुमार सेठ ने पंडित मिथलेश शुक्ला बिहारी के आचार्यत्व में विधिवत पूजन अर्चन व मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ कर किया।

     उक्त अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष किशोर सेठ ने बताया कि भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त के लिए मां दुर्गा की आराधना की थी और साथ ही शस्त्र का पूजन भी किए थे। तभी से सनातन धर्म के लोग क्रोध पर क्षमा, अज्ञानता पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य का महा विजय पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाते चले आ रहे हैं। उसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार को विजयादशमी के दिन सन् 1954 से चली आ रही स्वागत और स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी परिवार द्वारा शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वहन कमेटी परिवार ने किया। जिसमें समाज परिवार के सैकड़ों संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

   आगंतुकों का स्वागत कमेटी के महामंत्री श्याम कुमार सर्राफ तथा धन्यवाद प्रकाश कोषाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद वर्मा ने किया।

Advertisement

     उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष किशोर कुमार सेठ, संरक्षक गंगाराम, सलाहकार मंडल के श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ, मुरली मनोहर सिंह, अशोक वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री राजू वर्मा सहित घनश्याम सेठ, अनुज गौतम, सत्यनारायण सेठ, किशुन लाल सेठ आदि उपस्थित रहे।

   *इनकी भी रही उपस्थिति*
    प्रताप सिंह, विष्णु सेठ,  एडवोकेट विशाल सेठ, उमेश सेठ, रविशंकर सिंह, महेश कुमार सिंह, किशन सेठ, भुवन नारायण सिंह, कृष्ण कुमार पवार, कन्हैया लाल सेठ सहित समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page