Connect with us

गाजीपुर

सैदपुर ब्लॉक कार्यालय में बवाल, ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमले का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर) में ब्लॉक कार्यालय के भीतर तनावपूर्ण स्थिति

सैदपुर विकास खंड कार्यालय में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब ब्लॉक प्रमुख पर उनके ही चैंबर में घुसकर हमला करने और फायरिंग की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद पूरे ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर पहुंच गए।

फाइल पर हस्ताक्षर से इनकार के बाद बढ़ा विवाद

ब्लॉक प्रमुख के अनुसार, शाम को वे अपने चैंबर में बैठे थे, तभी एक व्यक्ति फाइल लेकर आया और हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया। ब्लॉक प्रमुख द्वारा हस्ताक्षर करने से इनकार किए जाने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद फोन पर दबाव बनाया गया और मना करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई।

50 लोगों के साथ कार्यालय में घुसने का आरोप

Advertisement

तहरीर के मुताबिक, कुछ देर बाद देवराज सिंह अपने पुत्र नितेश सिंह, गोलू सिंह, राजन सिंह, सर्वेश यादव, गोविंद यादव, अमित सहित लगभग 50 अज्ञात लोगों के साथ कई वाहनों से ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग जबरन चैंबर में घुस गए और ब्लॉक प्रमुख से मारपीट शुरू कर दी।

फायरिंग की कोशिश का भी आरोप

ब्लॉक प्रमुख ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पिस्टल से गोली चलाई, हालांकि गोली निशाने पर नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।

Advertisement

समर्थकों में आक्रोश, कोतवाली में दी तहरीर

घटना की जानकारी मिलते ही समर्थकों की भीड़ ब्लॉक परिसर में जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख समर्थकों के साथ सैदपुर कोतवाली पहुंचे और सात नामजद सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई।

पुलिस जांच जारी

सैदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो चुकी है और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में चर्चा, पुलिस कार्रवाई पर नजर

Advertisement

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है और लोग पुलिस जांच व आगामी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page