Connect with us

गाजीपुर

सैदपुर के अंजलि और आदित्य का नेशनल टीम में चयन

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बीते दिनों रांची में आयोजित राष्ट्रीय फेडरेशन कप योगा खेल प्रतियोगिता में जनपद के दो खिलाड़ियों का चयन नेशनल टीम के लिए हुआ है। वही अंजलि और आदित्य के चयनित होने पर जनपद के योगा खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।

बता दें कि योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बीते दिनों रांची में 28 से 31 दिसम्बर तक राष्ट्रीय फेडरेशन कप योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जनपद के 6 खिलाड़ियों सहित प्रदेश से 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसके बाद उक्त प्रतियोगिता का परिणाम बीते शनिवार को आया। जिसमें जनपद के दो खिलाड़ियों का चयन नेशनल टीम के लिए किया गया है।

Loading...

जानकारी देते हुए कोच धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सेहमलपुर गाँव निवासी अंजलि भारद्वाज और चकगौस भीरा गाँव निवासी आदित्य कुमार का चयन नेशनल टीम के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि अंजलि और आदित्य का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अटूट समर्पण और निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है। दोनों खिलाड़ियों ने योग की बारीकियों को सीखने और अपने प्रदर्शन को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत किया है।

बता दें कि इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके कोच धर्मेंद्र कुमार का महत्वपूर्ण योगदान है। कोच धर्मेंद्र कुमार के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और कुशल निर्देशन में अंजलि और आदित्य ने अपनी तकनीक और शारीरिक क्षमता को बेहतरीन तरीके से निखारा है। अंजलि और आदित्य की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और गुरुजनों के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह जनपद के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बनेगी। जनपद के प्रबुद्ध जनों और खेल संघों ने दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच सहित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page