Connect with us

गाजीपुर

सैदपुर के यशोवर्धन सिंह की एमपीएल में एंट्री

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। सैदपुर क्षेत्र के युवा क्रिकेटर यशोवर्धन सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। महाराष्ट्र प्रीमियर लीग यानी एमपीएल के सीजन-4 की नीलामी में उन्हें नॉर्थ मुम्बई पैंथर्स ने 2 लाख रुपये में खरीदकर टीम का हिस्सा बना लिया। इस खबर के सामने आते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहन सिंह के पुत्र यशोवर्धन एक ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं और हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। खास तौर पर एमसीए चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी दमदार खेल ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा, जहां उनकी टीम ने खिताब भी अपने नाम किया।

Loading...

अब यशोवर्धन को अजिंक्या रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा सीखने का अवसर माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि न सिर्फ यशोवर्धन बल्कि पूरे गाजीपुर के लिए गर्व की बात है। युवा खिलाड़ियों के लिए भी यह एक प्रेरणा बनकर उभरी है कि मेहनत और लगन से छोटे शहर से भी बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page