Connect with us

भदोही

सुगंधित पुष्पों से सजा बाबा का दरबार, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

बाबा बड़े शिव, गोपेश्वरनाथ और तिलेश्वरनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार, देर रात तक गूंजते रहे ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष

महाआरती और महाप्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

गोपीगंज (भदोही)। श्रावण मास के सोमवार को नगर के प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। बाबा बड़े शिव धाम, बाबा गोपेश्वरनाथ और बाबा तिलेश्वरनाथ का सुगंधित पुष्पों एवं पंचद्रव्यों से विशेष श्रृंगार कर विधि-विधान से महाआरती और पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। अलौकिक स्वरूप में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

भक्ति में डूबा रहा मंदिर परिसर

सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। महाआरती के समय मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष, डमरू, शंख और करताल की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण देर रात तक शिवमय बना रहा।

विधि-विधान से हुई महाआरती

मंदिर के पुजारी मिठाई लाल गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की महाआरती संपन्न कराई। आरती के उपरांत शिव स्तुति का सामूहिक गायन हुआ और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Advertisement

श्रृंगार समिति और सेवा समिति का रहा विशेष योगदान

आयोजन को सफल बनाने में बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति के रामकृष्ण खट्‌टू, दीपक मोदनवाल, राजीव पंडा, सोनू, ओमजी, घनश्याम बाबा तथा बाबा तिलेश्वरनाथ श्रृंगार समिति के दीपक तिवारी, विशाल तिवारी, सानू दुबे, नीलेश दुबे, जीतेश दुबे, सूरज, शांतनु सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page