Connect with us

भदोही

6 अगस्त को निकलेगा चेहल्लुम का जुलूस, तैयारियां पूरी

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज के इमामबाड़ा मरियम बीबी से सायंकाल होगा जुलूस का शुभारंभ, विभिन्न जिलों की अंजुमनें होंगी शामिल

नौहाख्वानी और सीना-ज़नी के बाद कर्बला तक पहुंचेगा जुलूस

गोपीगंज (भदोही)। नगर में चेहल्लुम का पर्व 6 अगस्त (गुरुवार) को अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित इमामबाड़ा मरियम बीबी से सायंकाल पारंपरिक चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कई जिलों की अंजुमनों की होगी सहभागिता

आयोजक सैयद अहमद हसन जैदी ने बताया कि जुलूस में प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर और मिर्जापुर सहित विभिन्न जनपदों की अंजुमनें शामिल होंगी। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।

जलसा, नौहाख्वानी और सीना-ज़नी का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि दिन में धार्मिक जलसे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद नौहाख्वानी और सीना-ज़नी की रस्में अदा की जाएंगी। सायंकाल इमामबाड़ा मरियम बीबी से जुलूस प्रारंभ होगा।

Advertisement

कर्बला में होगा समापन

चेहल्लुम का जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गिराई स्थित कर्बला पहुंचेगा, जहां मातमपुर्सी और अन्य धार्मिक रस्मों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति ने सभी अकीदतमंदों से शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page