Connect with us

वाराणसी

सिलाई कढ़ाई के माध्यम से महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

Published

on

Loading...
Loading...

आशा ट्रस्ट ने सेवापुरी में महिलाओं के लिये खोला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र

Loading...

सेवापुरी: सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट और लोक समिति के सहयोग से सेवापुरी ब्लाक में ग्रामीण अंचल की किशोरियों और युवतियों को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने हेतु गुरुवार को उपरवार गाँव में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया।
सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या सुधा पाण्डेय,प्रोफेसर गीता रानी और लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक दिखाकर किशोरी लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि देश के विकास में पुरुष के साथ ही महिलाओं की भी बराबर की हिस्सेदारी है। महिलाएं अगर स्वावलंबी बनीं तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक उन्नति का आधार बन जाएंगी, बल्कि उनके भीतर स्वाभिमान भी पैदा होगा। आशा ट्रस्ट और लोक समिति कोरोना महामारी में बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के शिक्षा और स्वावलम्बन के लिये विशेषरूप से काम कर रही है। महिलाओं का स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। मुख्यअतिथि सुधा पाण्डेय ने कहा कि सिलाई एक ऐसा हुनर है, जिससे लड़कियां और महिला घरेलु कामकाज के दौरान बचने वाले थोड़े से समय का सदुपयोग कर अपने और अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना सकती हैं। लड़कियों को सिलाई के साथ साथ पढ़ाई लिखाई की तरफ रुझान बढ़ाना होगा। इसके बाद उन्हें स्वरोजगार की तरफ ध्यान देना चाहिए। मुख्य प्रशिक्षक पुष्पा ने सिलाई कार्य के दौरान बरती जाने वाली जरुरी सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि केंद्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन अनीता ने किया।
इस अवसर पर मुकेश झंझरवाल,संदीप,अमित,प्रमोद,गोविंदा, सोनी,अमित,रामबचन, अमित, शिवकुमार,आशा,अनीता,नन्दलाल मास्टर , अनिल गुप्ता प्रधान,सरोज,पुष्पा, संतोष,रमेश,पूर्वप्रधान अलगू, शेखर,रीमा,निशा, मन्जू,रेशमा,ऊषा,आदर्श, दीपक,रोशन,विनोद आदि लोग शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page