गाजीपुर
सिद्धनाथ धाम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के निर्देश पर हुआ आयोजन
योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और विश्व कल्याण का संदेश
सिधौना (गाजीपुर)। आयुष विभाग उत्तर प्रदेश एवं आयुष मंत्रालय के निर्देशन में आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिद्धनाथ धाम, सिधौना में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु राहुल पटेल एवं नीतू पटेल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं सहायक प्रशिक्षु दिलीप कुमार ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन सुखमय बनता है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। योग न केवल रोगों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम में अनिल सिंह, विन्ध्येश्वरी सिंह, मुन्ना सिंह, घनश्याम मिश्र, चंदन यादव, नन्दलाल सिंह, उपेंद्र मिश्र ‘पप्पू’, विशाल मिश्र, शिवप्रकाश मिश्र, पंकज मिश्र एवं करुणाशंकर मिश्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय सिधौना की प्रधानाध्यापिका कृष्णा यादव तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी योगाभ्यास में सहभागिता कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

अंत में सामूहिक योगाभ्यास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित लोगों ने स्वस्थ भारत, समर्थ भारत एवं विश्व कल्याण की भावना के साथ योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में योग और स्वास्थ्य के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।
