गाजीपुर
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर नंदगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई, 35 गिरफ्तार
देवकली क्षेत्र में 1 घंटे चला सघन अभियान, शराबियों में मचा हड़कंप
गाजीपुर (देवकली, नंदगंज)। थाना नंदगंज पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ शुक्रवार देर रात सघन अभियान चलाया गया। यह आकस्मिक कार्रवाई रात 9:00 बजे से 10:00 बजे तक की गई।
35 लोगों को किया गया गिरफ्तार
अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते और शांति व्यवस्था भंग करते हुए पाए गए कुल 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
इस कार्रवाई की जानकारी नंदगंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने *जयदेश संवाददाता पीयूष सिंह मयंक को दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।
आगे भी जारी रहेंगे अभियान
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी गई है। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
