वाराणसी
सारनाथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कृष्ण जन्म उत्सव की झांकी सजी हुई दिखी
सारनाथ (वाराणसी) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सारनाथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कृष्ण जन्म उत्सव की झांकी सजी हुई दिखी। इसी क्रम में सारनाथ थाने में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अपने भक्ति गीतों से स्टेज पर मौजूद गायिकाओं ने लोगों का मन मोह लिया।। भगवान श्री कृष्ण एवं बाबा भोलेनाथ के भक्ति में गीत सुना कर उपस्थित जनसमूह को भक्ति में लीन कर दिया था। भक्ति का ऐसा माहौल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे श्री कृष्ण भगवान स्वयं धरती पर उतर आए हो। आज इस मौके पर मुख्य रूप से एसीपी सारनाथ अमीत श्रीवास्तव, आशापुर चौकी इंचार्ज अखिलेश वर्मा, थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह, एसआई सुधाकर राय, प्रमोद कुशवाहा, अरविंद यादव, रामानंद यादव हेड कांस्टेबल देवाशीष, रंजीत पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय मिश्रा, समाजसेवी पवन पांडे,सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी तथा श्रोता गढ़ मौके पर मौजूद थे। क्षेत्र के ही लोहिया नगर कॉलोनी में भी एक भव्य झांकी का आयोजन किया गया था। इस झांकी की भव्यता देखते ही बन रही थी। एकदम पहाड़ों से गिरता हुआ झरना दूसरी तरफ स्वयं भगवान श्री कृष्ण एवं माता राधा आशीर्वाद देने की मुद्रा में खड़े हुए थे। इसी तरीके से फिर से क्षेत्र के कालोनियों, मोहल्लों, चौराहों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हुए लोग दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव की अपने चरम सीमा पर दिखी।
