वाराणसी
सपा मजदूर सभा ने डीएम को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
वाराणसी। समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव ‘टाइगर’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर 10 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नोएडा श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश में चल रहे कथित दमन पर रोक लगाने और कानून का राज स्थापित करने की मांग उठाई गई है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद दिलशाद अहमद, समाजवादी युवजन सभा वाराणसी के जिला अध्यक्ष आरडी मिश्रा, इकबाल अंसारी, गुफरान अंसारी, शाहिद अंसारी, समाजवादी मुलायम यूथ ब्रिगेड वाराणसी के जिला अध्यक्ष राहुल यादव, जिला महासचिव धनंजय साहनी, जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव ‘काजू’, सत्यम विश्वकर्मा, राजेश कुमार, सरोज शर्मा, नसीम अंसारी, अजगरा विधानसभा अध्यक्ष मनोज आर्या, पिंड्रा विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मी राजभर, रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष रंजित सोनकर, शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष रामसिंह यादव, सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, जिला सचिव रामबली प्रजापति, मनोज कुमार तथा दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष विवेक सेठ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
