Connect with us

भदोही

सपा ने मनाई पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव बोले- अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ीं फूलन देवी, गरीबों और वंचितों की बनीं आवाज

ज्ञानपुर (भदोही)। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट, कंसापुर ज्ञानपुर में पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

अन्याय के खिलाफ डटकर मुकाबला किया

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि फूलन देवी साहसिक और बहादुर महिला थीं। उन्होंने अपने जीवन में अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए तत्कालीन सपा नेतृत्व ने फूलन देवी को जेल से बाहर निकालकर संसद तक पहुंचाया, जहां उन्होंने गरीबों, मजलूमों और कमजोर वर्गों की आवाज उठाई।

कमजोर और वंचितों की आवाज बनेगी सपा

जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं, पिछड़ों, कमजोरों और दबे-कुचले लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फूलन देवी के संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Advertisement

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक जाहिद बेग, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी, लालचंद बिंद, काशीनाथ पाल, अंजनी शुक्ल, कल्लन यादव, संतोष यादव, रुद्रपति दुबे, केशनारायण यादव, शैलेश सिंह मंटू, राजेंद्र दुबे, सरिता बिंद, बाबा बिंद, दिलीप, भीम कनौजिया, कमला महतो, सलाउद्दीन अंसारी, रामयज्ञ पाल, प्रदीप वियोगी, पंचलाल सरोज, मीरा बिंद, बच्चन पाल, विनोद यादव, महेंद्र गोंड, शिवप्रसाद यादव, विवेक बिंद, हिमांशु यादव, कमलेश यादव, सदलु भाई, करिया पाल, इमरान खां, सुरेश यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ‘पप्पू’ समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी फूलन देवी के जीवन और सामाजिक संघर्ष को याद किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page