Connect with us

भदोही

शिवगंगा एक्सप्रेस पर पथराव के बाद ज्ञानपुर रोड स्टेशन की सुरक्षा कड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

सहायक सुरक्षा आयुक्त ने देर रात स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

प्लेटफार्म से रेलवे क्रॉसिंग तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ज्ञानपुर (भदोही)| रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के सहायक सुरक्षा आयुक्त (असिस्टेंट कमांडेंट) नागेंद्र कुमार महादेव यादव पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दो दिन पूर्व शिवगंगा एक्सप्रेस पर पथराव की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। रेलवे ट्रैक से सटे गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही रेलवे पुलिस की सक्रियता भी बढ़ाई गई है।

प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण

सहायक सुरक्षा आयुक्त रविवार देर शाम प्रयागराज से वाराणसी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। करीब एक घंटे तक स्टेशन पर रुककर उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान प्लेटफार्म, टिकट आरक्षण केंद्र, पार्किंग स्थल, रेलवे ट्रैक और रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण किया।

Advertisement

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टेशन और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

पुलिसकर्मी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान हेड कांस्टेबल शिवानंद दीक्षित, आरपीएफ हेड कांस्टेबल उत्तम कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page