Connect with us

वाराणसी

सड़क हादसे में घायल पीआरबी जवान की इलाज के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पीआरबी के एक जवान की वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। बीती शाम बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर एक टैंकर की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक जवान की पहचान नीरज कुमार यादव (32) पुत्र राम मिलन यादव निवासी नरसिंह गढ़, थाना कुंडा, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

घटना बीती शाम करीब पांच बजे बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर दरसखांड़ मोड़ के पास हुई। बताया गया कि नीरज कुमार यादव अपने साथी भीम सिंह के साथ दरसखांड़ गांव से मिली सूचना पर जा रहे थे। दरसखांड़ मोड़ पर वह कॉलर के बारे में पूछताछ कर रहे थे, तभी रेणुकूट से अंबिकापुर की ओर जा रहे एक टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।

Loading...

दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए, जिनमें नीरज और सौरेश की हालत गंभीर बताई गई। नीरज को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।

चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। बभनी थाने में भी इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया गया। नीरज कुमार यादव की तैनाती बभनी थाने में 2 फरवरी को हुई थी। वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए इकरी निवासी सौरेश (18) का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page