Connect with us

शिक्षा

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय : दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र के नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय इस तरह के अनेकों पाठ्यक्रम संचालित किया… निदेशिका प्रो विधु द्विवेदी।

वाराणसी। रोजगारपरक की दृष्टि से आज अनवरत विश्वविद्यालय प्रयत्नशील है, हमारे विद्यार्थी भारतीय संस्कृति, भारतीय ज्ञान परंपरा के अन्तर्गत व्याप्त अमृत तत्वों को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने एवं देववाणी संस्कृत के अन्तर्गत ज्ञान तत्वों से भारत का परचम संपूर्ण दुनिया में लहराने के लिए दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में ज्योतिष एवं कर्मकांड (डिप्लोमा / डिग्री) और वास्तुशास्त्र एवं आंतरिक सज्जा में डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं।
इसमें विद्यार्थियों को नियमित भौतिक रूप से कक्षाएं, प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण भी कराए जाएंगे।

सेना में धर्मगुरु बनने का मार्ग आसान…
उक्त आशय की जानकारी देते हुए केन्द्र की निदेशक प्रो विधु द्विवेदी ने बताया कि विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों के अध्ययन से विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार उपलब्ध होगा, आज यह संस्था विद्यार्थियों के हित में अनवरत विभिन्न तरह के पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके, इसी श्रृंखला में यह पाठ्यक्रम संचालित है। सेना में धर्म गुरु बनने के लिए इस पाठ्यक्रम से आसान मार्ग है। इसके साथ ही वैदिक अनुष्ठान में विशेषज्ञता तथा स्वरोजगार के भी अवसर प्राप्त होंगे।

पाठ्यक्रम की विशेषताएं

नियमित कक्षा और प्रायोगिक प्रशिक्षण

Advertisement

समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण

कैरियर अवसर: सेना में धर्म गुरु, वैदिक अनुष्ठान में विशेषज्ञता और स्वरोजगार।

प्रवेश जानकारी

प्रवेश प्रारंभ दिनांक: 26/09/2025

संपर्क सूत्र: 9450181867

Advertisement

पता: पाणिनि भवन, प्रथम तल, दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र कार्यालय, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में प्रवेश प्राप्त करने के लिए संपर्क करें और अपने कैरियर को नई दिशा दें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page