Connect with us

शिक्षा

सीबीएसई : एलओसी में गलती होने पर सुधार का नहीं मिलेगा मौका

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सीबीएसई में लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरने को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। इसके अनुसार छात्रों को बोर्ड परीक्षा के फॉर्म में गलतियों को सुधारने का मौका नहीं मिलेगा। सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) भरने को लेकर नया निर्देश जारी किया है। इस बार बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि बोर्ड परीक्षा के फॉर्म में नाम, जन्मतिथि और विषयों में गलती होने पर दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इसलिए फॉर्म भरने के दौरान विद्यालय और छात्र सतर्कता बरतें।

एलओसी में छात्र का नाम, पिता या माता का नाम, जन्मतिथि और चुने गए विषय दर्ज करने होते हैं। यही जानकारी एडमिट कार्ड और मार्कशीट में छपती है। सीबीएसई (CBSE) ने स्कूलों को विकल्प दिया है कि यदि एलओसी में कोई गलती हो जाए तो उसे अंतिम प्रस्तावित तिथि तक संशोधित किया जा सकता है। विद्यालय की एलओसी जमा होने के बाद डेटा वेरिफिकेशन स्लिप मिलेगी। दर्ज विवरण में गलती मिलने पर 13 से 27 अक्तूबर 2025 तक संशोधन किया जा सकेगा।

Loading...

अक्सर विद्यार्थी फॉर्म भरते समय या विद्यालय डेटा अपलोड करते समय गलती कर देते हैं। बाद में जब एडमिट कार्ड या मार्कशीट में समस्या आती है तो भागदौड़ करनी पड़ती है। ऐसे में सतर्कता बरतते हुए यदि आवेदन सही तरह से अपलोड किए जाएं तो गलतियों की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page