Connect with us

मिर्ज़ापुर

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में अतुल सिंह बने सदर तहसील महासचिव

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने सौंपा दायित्व

प्रमाण पत्र व मिठाई देकर किया स्वागत, समाज सेवा की अपेक्षा

मीरजापुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार अभियान के तहत भरपुरा पड़री निवासी युवा नेता अतुल सिंह को सदर तहसील महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार द्वारा की गई।

नव नियुक्त पदाधिकारी अतुल सिंह को संगठन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन से जुड़कर मानव सेवा, समाज सेवा, महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अतुल सिंह संगठन को मजबूत बनाने और उसके विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Advertisement

पदाधिकारियों ने दी बधाई

इस अवसर पर अभिषेक सिंह धवल, दिलीप सिंह गहरवार, शिवम सिंह, इंस्पेक्टर सिंह, शिवम, धीरज सिंह, शाश्वत सिंह, डॉ. अवनीश सिंह गहरवार, पंचम सिंह, युवराज सिंह, हेमंत सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अतुल सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page