Connect with us

मिर्ज़ापुर

आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने घर पहुंचकर किया अभिनंदन

अंगवस्त्र, माल्यार्पण और भगवद्गीता भेंट कर जताया सम्मान

मीरजापुर। आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने नगर के विभिन्न वार्डों में निवास करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। उन्होंने बरौंधा वार्ड निवासी बालनाथ तिवारी तथा संगमोहाल निवासी नारायणदास गुप्ता के आवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं भगवद्गीता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा नेता ने लोकतंत्र सेनानियों से आपातकाल के दौर के अनुभव सुने। लोकतंत्र सेनानियों ने बताया कि आपातकाल के समय उन्हें संघर्षों का सामना करना पड़ा और सरकार विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

मनोज जायसवाल ने कहा कि वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल ने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरा आघात पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने आंतरिक अशांति और राजनीतिक अस्थिरता का हवाला देकर आपातकाल लागू किया, जिसके दौरान अनेक राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र समर्थकों को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि उस समय मीडिया पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे और समाचार प्रकाशित करने से पहले सरकारी अनुमति आवश्यक थी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि देशभर के साथ-साथ मीरजापुर जिले के भी कई लोकतंत्र सेनानियों को महीनों तक जेल में रहना पड़ा था। ऐसे सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद करना तथा उनका सम्मान करना लोकतंत्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, प्रीतम केसरवानी, प्रदीप सोनकर, महेश वर्मा, रामकुमार तिवारी, बाबूराम गुप्ता, अजय अग्रहरि, शिव कुमार पटेल, रमेश यादव, राजेश पाण्डेय, शिवांशु सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, दीपा उमर, भोला सोनकर, शंकर बिंद, सुनील चौधरी, राहुल जैन, गोपाल अग्रवाल, पुनीत मिश्रा, आनंद किशोर, संजय जायसवाल, श्रीकिशन कसेरा, द्वारिका साहू, रविकर सिंह, काजू गुप्ता, सुनील मोदनवाल, मनोज गुप्ता, सुमन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page