Connect with us

मिर्ज़ापुर

भोजपुर भरत तिवारी प्रकरण: दोषियों को फांसी देने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुनील कुमार पांडे ने उठाई आवाज

पीड़ित परिवार को 10 करोड़ रुपये सहायता और शहीद का दर्जा देने की भी मांग

मिर्जापुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित सुनील कुमार पांडे ने बिहार के भोजपुर में चर्चित भरत तिवारी हत्याकांड के दोषियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा भरत तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए।

पंडित सुनील कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के साथ अन्याय और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने तथा कथित फर्जी एनकाउंटर जैसी घटनाओं को लेकर व्यापक असंतोष है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रहा है और संस्थान किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही भरत तिवारी प्रकरण में उचित कार्रवाई नहीं करती और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।

Advertisement

पंडित पांडे ने बताया कि संस्थान की बिहार इकाई के पदाधिकारियों को तत्काल भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल भोजपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा और न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ा रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page