Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर में संभव अभियान-6.0 के लिए अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

जुलाई से सितंबर तक चलेगा अभियान, पोषण सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं को दिए गए आवश्यक प्रशिक्षण

मीरजापुर। शासन के निर्देशानुसार संभव अभियान-6.0 के सफल संचालन के लिए गुरुवार को विकास भवन सभागार में अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं तथा लगभग 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में बताया गया कि संभव अभियान-6.0 का आयोजन पूर्व की भांति जुलाई से सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की मुख्य थीम “गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा” निर्धारित की गई है। साथ ही गंभीर कुपोषण (सैम) एवं मध्यम कुपोषण (मैम) की रोकथाम और प्रबंधन पर विशेष बल दिया जाएगा।

विभागों के समन्वित प्रयास से चलेगा अभियान

अधिकारियों ने बताया कि अभियान का संचालन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पंचायती राज विभाग के संयुक्त प्रयासों से किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभियान के उद्देश्यों, कार्ययोजना तथा फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisement

संभव अभियान-6.0 का प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षणकर्ता एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को अभियान की विभिन्न गतिविधियों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कर्मचारियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

जनपद के नवागत जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अभियान की सफलता में मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मियों से पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि अभियान की सफलता से जनपद की सकारात्मक छवि प्रदेश स्तर पर स्थापित होगी।

बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनिवास सिंह, स्मृत कुमार सिंह, दिलीप वर्मा, मीना गुप्ता, रेनू पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य सेविका नेहा गुप्ता, प्रीति, सुनीता, शीला पाल तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री आरती, कविता, चंचल समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page