बड़ी खबरें
वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही, मृतकों की संख्या 235 पहुंची
120 वर्षों में सबसे शक्तिशाली झटकों से भारी नुकसान, राहत-बचाव अभियान जारी
मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
कराकास। वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। बचाव दल मलबा हटाने के साथ-साथ उसमें फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 7 से अधिक तीव्रता वाले इस भूकंप को पिछले 120 वर्षों में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक माना जा रहा है। तेज झटकों से अनेक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कई स्थानों पर बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत शिविर स्थापित किए हैं और घायलों का उपचार कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कई लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, इसलिए मृतकों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका है।
सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आपात राहत कार्य तेज कर दिए हैं तथा नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
