बड़ी खबरें
यूपी भाजपा की नई टीम का एलान
विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री नियुक्त
नीरज सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्षों और मोर्चा प्रमुखों की भी हुई घोषणा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में सामाजिक संतुलन साधने के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा घोषित नई सूची में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री, 19 प्रदेश मंत्री तथा विभिन्न मोर्चों और क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूजा पाल और सुरेश राणा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष
नई टीम में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आठ नेताओं को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी
प्रदेश महामंत्री पद पर रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को नियुक्त किया गया है।
19 नेताओं को बनाया गया प्रदेश मंत्री
भाजपा संगठन में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विनय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, एकेश बिंद, सचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी हुई घोषणा
भाजपा ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए छह क्षेत्रों के अध्यक्ष भी घोषित किए हैं।
- नवाब सिंह नागर – पश्चिम क्षेत्र
- पूरन लाल लोधी – ब्रज क्षेत्र
- राम किशोर साहू – कानपुर क्षेत्र
- अवधेश द्विवेदी – अवध क्षेत्र
- अशोक चौरसिया – काशी क्षेत्र
- विनोद राय – गोरखपुर क्षेत्र
मीडिया, सोशल मीडिया और मोर्चों को मिली नई जिम्मेदारियां
भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक तथा हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है।
वहीं मोर्चा अध्यक्षों में रोहित मिश्रा (युवा मोर्चा), प्रकाश पाल (पिछड़ा वर्ग मोर्चा), देवेंद्र सिंह (किसान मोर्चा), अशोक रावत (अनुसूचित मोर्चा), सरोज कुशवाहा (महिला मोर्चा) तथा विद्याभूषण गोंड (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनावी तैयारियों को गति देने की रणनीति
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले घोषित यह नई टीम भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पार्टी ने विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का प्रयास किया है।
