Connect with us

वाराणसी

विवेक एकेडमी चैंपियन ने महिला हॉकी प्रतियोगिता 2022:4-2 से जीता

Published

on

Loading...
Loading...

मैन ऑफ द मैच पद पर मधु ने कब्जा किया

( रिपोर्ट – विक्की मध्यानी)

Loading...

वाराणसी। शिवपुर क्षेत्र के विवेक सिंह मिनी स्टेडियम में पूर्वांचल खेल संघ के तत्वाधान में ओलंपियन विवेक सिंह स्मृति 7ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 24/5/2022 दिन मंगलवार से आरंभ होकर 29 मई 2022 रविवार सांध्य को बीएचयू और विवेक एकेडमी के मध्य फाइनल मैच खेल कर सम्पन्न हुआ। फाइनल में 4-2 के स्कोर से बढ़त हासिल कर विवेक एकेडमी चैंपियन रहा।मैच में नौ नंबर की टीशर्ट पहनकर वंदना ने सर्वाधिक तीन गोल कर विवेक एकेडमी को जीत दर्ज कराई पूर्वांचल खेल संघ के महासचिव आनंद पाठक ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि फाइनल मैच के मुख्य अतिथि गौरी शंकर सिंह व रवि सिंह के द्वारा खिलाड़ियों को प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह,प्रिया सिंह,नीलम सिंह,रीता कुमारी और शशिबाला का विशेष योगदान रहा। विशेष सहयोग कर्ता में सतीश सिंह,अभिनव राय,राजकुमार सिंह,सुशील राय,दुलारे सोनकर,ज्ञान यादव आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page