Connect with us

गाजीपुर

विनीत राय हत्याकांड में दो अज्ञात आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के पास से पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में हत्या में शामिल होने की बात कबूली

सीसीटीवी, सर्विलांस और 43 लोगों से पूछताछ के बाद मिली सफलता

गाजीपुर। विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम दुबे और रहमान अली उर्फ गोल्डेन के रूप में हुई है। दोनों को चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया।

एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल से मिले साक्ष्यों, 43 लोगों से पूछताछ और 12 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी की गई।

पूछताछ में हत्या में शामिल होने की बात कबूली

Advertisement

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। फिलहाल उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा विधिक कार्रवाई जारी है।

29 मई की रात हुई थी हत्या

यह घटना 29 मई की रात शहर के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल गेट के पास हुई थी, जहां बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के पुत्र विनीत राय की तीन बाइक पर सवार सात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मृतक के छोटे भाई आदेश राय की तहरीर पर कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, सोनू यादव, कमलेश चौधरी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

एक आरोपी पहले ही मुठभेड़ में ढेर

Advertisement

तीन जून को पुलिस मुठभेड़ में इस हत्याकांड का एक आरोपी और एक लाख का इनामी कमलेश चौधरी मारा गया था। इसके बाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम लगातार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

एएसपी सिटी ने बताया कि अभी तीन नामजद आरोपियों शंकर पांडेय, आलोक दुबे और सोनू यादव सहित एक अज्ञात की तलाश जारी है। जांच के दौरान अज्ञात आरोपियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रूहीपुर निवासी शिवम दुबे और सोहिलापुर बबेड़ी निवासी रहमान अली उर्फ गोल्डेन को लोकेशन और सीसीटीवी के आधार पर चिह्नित किया गया। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों घटना से पहले हुई पार्टी में भी शामिल थे और हत्या के समय मौके पर मौजूद थे।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच तेजी से जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page