Connect with us

गाजीपुर

विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी, जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय और शेष धनराशि की वापसी की मांग की है।

कोठिया गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र स्व. शिवप्रसाद राम ने बताया कि वर्ष 2018 में अपने बड़े भाई रघुनंदन कुमार को विदेश भेजने के लिए बहलोलपुर चौकी क्षेत्र के हरदासपुर कला गांव निवासी राम भवन राम को 1,10,000 दिए थे। कई साल बीत जाने के बावजूद न तो उनके भाई को विदेश भेजा गया और न ही पूरी रकम वापस की गई।

पीड़ित ने बताया कि शुरुआत में आरोपी ने बहाने बनाए। दबाव बढ़ने पर तीन किस्तों में 60,000 और बाद में 10,000 लौटाया, जिससे कुल 80,000 वापस मिला। शेष 30,000 मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में दिनेश कुमार ने पहले बहलोलपुर चौकी और फिर दुल्लहपुर थाने में तहरीर दी। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष के.पी. सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। विदेश भेजने के नाम पर पैसा लेने वाले राम भवन राम को थाने बुलाया गया है। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page