गाजीपुर
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन वृहस्पतिवार को
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न
कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के गुरुवार को प्रस्तावित जनपद आगमन तथा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
राष्ट्रीय महामंत्री का आगमन संगठन के लिए गौरव : ओमप्रकाश राय
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है। उनके मार्गदर्शन से विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति के बीच संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने का आह्वान किया।
जन-जन तक पहुंचेगी विकास और जनकल्याण की उपलब्धियां
जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत संकल्प सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाई जाएगी।
संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए।
ये रहे उपस्थित
बैठक में प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, किरन सिंह, साधना राय, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
