Connect with us

मिर्ज़ापुर

वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र सिंह का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

दो दशक से अधिक समय तक निभाई पत्रकारिता की जिम्मेदारी, निर्भीक लेखनी के लिए थे चर्चित

लीलावती अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, सूचना विभाग समेत पत्रकारों ने जताया शोक

मीरजापुर, 12 जुलाई 2026। जनपद के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र सिंह का रविवार को लीलावती अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले करीब छह माह से कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

लगभग 53 वर्षीय धीरेन्द्र सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय तक सक्रिय योगदान दिया। वे वर्तमान में दैनिक समाचार ज्योति के मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने मीरजापुर सहित विंध्य क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और आमजन से जुड़े मुद्दों को अपनी निर्भीक लेखनी के माध्यम से प्रमुखता से उठाया।

सरल, सहज और हंसमुख स्वभाव के धनी धीरेन्द्र सिंह अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता और बेबाक लेखन के कारण पत्रकारों, अधिकारियों और आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक कर्मठ और ईमानदार पत्रकार को खो दिया है।

Advertisement

सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि धीरेन्द्र सिंह का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page