Connect with us

अपराध

लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा अपहरण के प्रयास में वांछित अभियुक्त घटना मे प्रयुक्त गाड़ी के साथ गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मु0अ0स0-0252/2022 धारा 365/511/420 भा0द0वि० से संबंधित वांछित अभियुक्त राजन खरवार पुत्र विरेन्द्र खरवार नि०-भरुहिया थाना बबुरी जिला चन्दौली हालपता नियर छोटा पार्क अशोक बिहार फेस 2 सारनाथ को दौलतपुर पोखरा के पास से प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना बादी मुकदमा दयाशंकर सिंह यादव निवासी शंकरपुरम कालोनी सोएपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी ने उनके बेटे देवाश को स्कूल से लौटते समय तीन अज्ञात लोगों द्वारा गाड़ी मे जबरदस्ती पकड़ कर बिठाने का प्रयास करने व स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने पर छोड़ कर भाग जाने के संबंध मे लिखित तहरीर दिया, जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर मे मु0अ0सं0-0252/2022 धारा 365/511 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 मनीष पाल द्वारा संपादित की जा रही है।

Loading...

विवरण पूछताछ में शकरपुरम कालोनी में देवाश सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह यादव के अपहरण के प्रयास के सम्बन्ध में अभियुक्त राजन खरवार ने बताया कि उस दिन इसी गाड़ी से में, उपेन्द्र कुमार पुत्र अच्छेलाल नि0 नक्खीघाट थाना सारनाथ व उपेन्द्र का एक अज्ञात मित्र हम तीनों लोग मिल कर देवांश सिंह को अगवा करने का प्रयास किये थे किन्तु सफल नही हो पाए थे। उसी दिन से न तो में निकल रहा था न ही गाड़ी निकाल रहा था, जिससे बहुत उबन सी हो रही थी और नींद न आने की वजह से मूड फ्रेश करने व चाय पीने के लिए रिंग रोड की तरफ आज आया था और वापस घर जा रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मेंप्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार यादव थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी, उ0नि0 मनीष पाल चौकी प्रभारी जिला जेल / क्राइम टीम थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, हे0का0 सुरेन्द्र कुमार मौर्या थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्ररेट वाराणसी, का0 उपेन्द्र बहादुर सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, का0 चन्द्रेश कुमार थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी 6. का0 मनीष तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page