Connect with us

वाराणसी

लहरतारा मिनी रेलवे स्टेडियम से रेलवे कालोनियों तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी ;आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन में को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये ।
इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल के नेतृत्व में गुरुवार को लहरतारा मिनी रेलवे स्टेडियम से रेलवे कालोनियों तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा ,सहायक कार्मिक अधिकारी अभिनव पाण्डेय एवं वाराणसी मंडल क्रीड़ा संगठन की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया । एकता दौड़ मिनी स्टेडियम से रवाना होकर सभी आवासीय रेलवे कालोनियों, अधिकारी कालोनी होते हुए 5 किलोमीटर तक की दूरी तय कर वापस मिनी स्टेडियम पर समाप्त हुई।
इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक के नेतृत्व आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस की ओर से बनारस रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म PF No. 01 पर जल सेवा अभियान चलाकर प्यासे यात्रियों को ठण्डा पानी पिलाया गया। अभियान में कुल 09 रेसुब सदस्यों द्वारा लगभग 95 यात्रियों के बीच 60 लीटर जल वितरित किया गया।
इसी क्रम में आज रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी सिटी पोस्ट के जवानों द्वारा आइकॉनिक सप्ताह के उपलक्ष में वाराणसी सिटी के प्लेटफार्म नंबर 01, 02 और सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई अभियान चलाया गया और साथ ही आम लोगों को स्वच्छता सपथ दिलाकर अपने आस – पास सफाई करने के लिए जागरूक भी किया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page