Connect with us

वाराणसी

रोजगार और श्रमिक अधिकारों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना

Published

on

Loading...
Loading...

खेग्रामस और ऐपवा ने 6 सूत्रीय मांगपत्र बीडीओ को सौंपा

पिंडरा (वाराणसी)। रोजगार की गारंटी, श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की मांग को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) तथा अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीण मजदूरों के लिए रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग

धरने को संबोधित करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार के श्रम कानूनों से मजदूरों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण मजदूरों को वर्षभर रोजगार उपलब्ध कराने तथा न्यूनतम 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की।

महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा और सस्ता ऋण उपलब्ध कराने पर जोर

ऐपवा की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के अवसर और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने गरीब महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज के बोझ से राहत देने, पुराने ऋण माफ करने तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

कई संगठनों के कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में मनरेगा मजदूर यूनियन की विद्या, रसोइया संघ की दुर्गावती, रिहाना, मुन्नी और मीरा, निर्माण मजदूर संगठन के जवाहर राजभर, पवन चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रमिक और महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश राजभर ने किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page