Connect with us

वाराणसी

रेल खण्ड पर नवनिर्मित दोहरी लाइन का संरक्षा का होगा परीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी ; रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में फरिहा- सठियाँव (29 किमी) रेल खण्ड पर नवनिर्मित दोहरी लाइन का संरक्षा परीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर सर्किल मो लतीफ खान द्वारा कल 10 जनवरी,2023 को किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे राजीव कुमार,वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय,मुख्य परियोजना प्रबंधक(RVNL)विकास चन्द्रा,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ए पी सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनियर (कर्षण) आर एन सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजिनियर रजत प्रिय,मंडल इंजीनियर(सामान्य) पी पी कुजुर समेत रेल विकास निगम लिमिटेड एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
निरीक्षण के उपरान्त रेल संरक्षा आयुक्त अधिकतम गति से सठियांव से आजमगढ़ तक नई विद्युतीकृत लाइन पर अपनी निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से गति परीक्षण करेंगे।
ज्ञातव्य हो कि पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी आम क्षेत्रीय जनता को चेतावनी दी जाती है कि वे रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।

Loading...

अतः आम जनता से अनुरोध है कि इस दौरान फरिहा – सठियांव दोहरीकृत सह विद्युतीकृत रेल पथ पर न जाएँ और ना ही अपने बच्चों अथवा अपने पशुओं को ट्रैक पर जाने दें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page