वाराणसी
बाबा दर्शन बाद महिला का मोबाइल रास्ते में हुआ गुम, महिला हुई परेशान
Loading...
Loading...
लक्सा थाने की तत्परता से मोबाइल मिला और पीड़ित मोबाइल पाकर हुआ ख़ुश
Loading...
वाराणसी: काशी में परिवार के संग दर्शन पूजन के निमित्त आयी वर्षा सोनी विलासपुर के रहने वाली आज लगभग 12 बजे के आसपास बाबा का दर्शन क़रके मंदिर से अपने होटल को लौटते समय कहीं रास्ते में मोबाइल गिर गया। थोड़ी देर बाद जब फोन करने के लिए मोबाइल निकालना चाहा तो नहीं मिला।
लक्सा थाने के आगे ही एक मोबाइल सड़क पर गिरा था संयोगवस ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल पूजा की नजर पड़ गई। मोबाइल को थाने में लाकर राहुल यादव SI को सब बातें मोबाइल के बारे में बताया।
उसी मोबाईल से वर्षा के पिता का नंबर मिल गया जिसके द्वारा पीड़ित महिला को थाने पर बुलाकर मोबाइल दें दिया गया।
वर्षा सोनी थाने की पुलिस को धन्यवाद दिया और मुख्य रूप से महिला कांस्टेबल का शुक्रिया अदा किया।
Continue Reading
