Connect with us

वाराणसी

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी द्वारा एकता दौड़ करवाई गई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी ;आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक के नेतृत्व में 20 जुलाई को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये ।
इसी क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी द्वारा एकता दौड़ करवाई गई जिसमें कुल 15 सदस्य शामिल थे । आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेसुब पोस्ट बनारस द्वारा निराला लेन शिवपुरवा, वाराणसी स्थित के.एल. मेमोरियल स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया । उक्त कार्यक्रम में लगभग 300 बच्चे उपस्थित थे। इस दौरान उक्त विद्यालयों में बच्चों को आजादी के दौरान शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमृत गाथा सुनाकर देश प्रेम के प्रति जागरूक किया गया । रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा विद्यार्थियों को रेल लाइन पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में समझाया गया । जवानों ने रेल संपत्ति की सुरक्षा एवं चलती ट्रेन में संदिघ्ध सामान या व्यक्ति की सुचना देने के बारे में बताते हुए स्वयं की सुरक्षा के उपाय बताया गया ।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट देवरिया सदर पर स्वतन्त्रता सेनानी स्व.रंगलाल शिवानन्द ब्रहमचारी निवासी-मझवां, पोस्ट-समोगर,जिला-देवरिया की पत्नी शान्ति देवी, स्व.हरि प्रसाद निवासी-मोहर,पोस्ट-समोगर, जिला-देवरिया की पत्नी राम विलासी देवी जो स्वतन्त्रता सेनानी की पत्नी को सम्मानपूर्वक स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र के साथ सम्मनित किया गया तथा RPF से सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित सत्तन प्रसाद चौधरी पुत्र स्व.सरजू प्रसाद चौधरी निवासी-महादेवा जंगल,पोस्ट-चौरीचौरा, थाना-चौरीचौरा,जिला-गोरखपुर को ससम्मानपूर्वक स्मृति चिन्ह एवम अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल/पोस्ट/कप्तानगंज के बैरक प्रांगण व रनिंग रूम बैरिक मे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिनस्थ अधिकारी व स्टाफ के द्वारा अभियान चलाकर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में वृक्षारोपण किया गया । इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल ,कप्तानगंज पोस्ट के 15 जवानों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।
इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर मनाये जा रहे आजादी के अमृतमहोत्सव में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज रामबाग के बैरक प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मण्डल कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रमानुसार रेलवे सुरक्षा बल मण्डल रिज़र्व के 16 बल सदस्यों द्वारा वाराणसी कैंट स्टेशन के कैश कार्यालय के पीछे स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया गया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page