Connect with us

वाराणसी

रेलवे सुरक्षा बल,देवरिया द्वारा देवरिया सदर स्टेशन पर नाबालिग बालक को लावारिस हालत में किया गया रेस्क्यू

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी| रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल,देवरिया द्वारा देवरिया सदर स्टेशन पर खड़ी गाड़ी संख्या 12565 से 11 वर्ष के नाबालिग बालक को लावारिस हालत में रेस्क्यू किया गया, जिसे परिजनों के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । 2 जून को रेलवे सुरक्षा बल,गाजीपुर सिटी को स्टेशन पर गष्त के दौरान यात्री का छूटा हुआ एक लावारिस बैग मिला, जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर जमा किया गया तथा यात्री के उपस्थित होने पर उसे सुपुर्द किया गया। 02 जून,2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी द्वारा गाड़ी संख्या-15910 के ए.सी. कोच से यात्री का छूटा हुआ एक लावारिस बैग बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । इसी क्रम में 31 मई,2022 को रेलवे सुरक्षा बल, गाजीपुर, पूर्व रेलवे की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल गाजीपुर सिटी द्वारा गाड़ी संख्या-11062 से लावारिस हालत में 10 वर्ष के एक बालक को रेस्क्यू किया गया। बालक को उसके परिजनों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गाजीपुर पर उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 01 जून,2022 को रेलवे सुरक्षा बल,बनारस को प्लेटफार्म संख्या-1 पर लावारिस हालत में 14 वर्ष का एक लड़का मिला, जिसे चाइल्ड लाइन बनारस को सुपुर्द किया गया । 01 जून,2022 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल बलिया द्वारा गाड़ी संख्या-13105 से एक यात्री का छूटा हुआ मोबाइल बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बलिया पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 01 जून,2022 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस,सीवान द्वारा सीवान रेलवे स्टेशन पर एक युवक को यात्रियों के चोरी किये हुये तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page