Connect with us

वाराणसी

रेलवे प्रशासन ने गाड़ियों में गंदगी फ़ैलाने वाले यात्रियों को पकड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी : सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ –साथ वाराणसी मंडल पर 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2022 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” चलाया जा रहा है ।
स्वच्छता पखवाड़े के क्रम में आज स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस के रूप में मनाया गया जिसमे नामित अधिकारीयों द्वारा ट्रेनों का सफाई एवं आनबोर्ड निरिक्षण किया गया साथ ही वाराणसी मंडल के टेर्मिनेटिंग एवं ओरिजिनेटिंग स्टेशनों से/तक संचालित होने वाली रेलगाड़ियों में व्यापक अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई और ट्रेनों के अंदर स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया । इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Enhm) श्री आलोक केशरवानी ने बनारस कोचिंग डिपो में शिवगंगा एक्सप्रेस,आनन्द विहार टर्मिनल-नई दिल्ली सुपफास्ट एक्सप्रेस एवं काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस गाड़ियों में साफ-सफाई तथा लिनेन की स्वच्छता का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल के नामित अधिकारीयों द्वारा टेर्मिनेटिंग एवं ओरिजिनेटिंग स्टेशनों – आजमगढ़, प्रयागराज रामबाग ,मऊ, भटनी,गाजीपुर सिटी, बलिया ,छपरा ,सीवान ,थावे , कप्तानगंज एवं वाराणसी सिटी स्टेशनों से गुजरने वाली मेल एक्सप्रेस गाड़ियों पर व्यापक साफ –सफाई अभियान चलाकर क्लीन ट्रेन बनाने का प्रयास किया गया । इस दौरान गाड़ियों की सफाई की स्थिति,सफाई उपकरणों की उपलब्धता,सफाई कर्मियों की संख्या,कूड़ा निस्तारण का बदोबस्त, डस्टबीन की उपलब्धता ,वाशिंग लाइन में गाड़ी की सफाई, गाड़ियों के शौचालयों की साफ –सफाई , वाशबेसिन की स्वच्छता , वातानुकूलित कोचों में पेस्ट कंट्रोल और स्वच्छ लिनेन (कम्बल,चादर,तौलिया और तकिया) की स्वच्छता और गुणवत्ता तथा गाड़ियों में यात्रा के दौरान यात्रियों को प्राप्त होने वाली सुवधाओं के स्तर पर विशेष ध्यान दिया गया और इसके परिप्रेक्ष्य में यात्रियों से फीड बैक भी लिया गया और त्वरित कार्यवाही भी की गई। यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशनों एवं गाड़ियों में स्वच्छता के प्रति सदैव जागरूक रहकर अन्य यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करने की अपील की गई ।
इस अभियान के दौरान गाड़ियों में गंदगी फ़ैलाने वाले यात्रियों को पकड़ा गया और कड़ी चेतावनी देकर जिम्मेवारी समझा कर छोड़ दिया गया । इस दौरान यात्रियों से स्टेशनों पर स्वच्छता कायम रखने के परिप्रेक्ष्य में फीड बैक भी लिया गया और उनको यात्रा के दौरान स्टेशनों एवं गाड़ियों में गंदगी फैलाने से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत होकर स्वच्छता के प्रति सदैव जागरूक रहकर अन्य यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करने का सन्देश दिया । इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों में खाली स्थानों पर अभियान चलाकर वृहद वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण सुधारने में सहभागिता दर्ज करायी गयी । इस दौरान स्टेशनों की जन सूचना प्रणाली के माध्यम से लगातार यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशनों एवं गाड़ियों में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर अन्य यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करने की अपील जा रही है ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page