Connect with us

गाजीपुर

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम गाजीपुर आगमन पर भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयघोष

Published

on

Loading...
Loading...

धर्मागतपुर जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन, मंत्री बोले भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए समर्पित

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के मंत्री बनने के बाद प्रथम गाजीपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में उनका भव्य स्वागत किया। वह दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी मोड़, धर्मागतपुर में धर्मेन्द्र राजभर द्वारा 7 मिनट में 651 नारियल फोड़कर कीर्तिमान स्थापित करने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे।

जिले की सीमा से धर्मागतपुर तक स्वागत का सिलसिला

वाराणसी से गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करते ही सिधौना में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष अचल सिंह एवं पूर्व जिला मंत्री संतोष चौहान के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। नंदगंज बाईपास तिराहे पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा और अजय विश्वकर्मा ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।


महाराजगंज तिराहा फोरलेन, सकरताली मोड़, शेखपुर चट्टी तथा जयरामपुर मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों, नारों और पुष्पमालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

“भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है

Advertisement

स्वागत से अभिभूत राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र के सम्मान और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली और समर्पण की तुलना अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से नहीं की जा सकती।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद के आगामी दौरे में वह कार्यकर्ताओं से अलग से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और हितों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

पूर्व विधायक समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक भोनू सोनकर, नरेंद्र पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, श्याम कुंवर मौर्य, देवव्रत विश्वकर्मा, किशन शर्मा, मुरली कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह, विवेकानंद पांडेय, अभिमन्यु सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंत्री के प्रथम आगमन ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

Advertisement

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम जनपदीय आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह हुए स्वागत कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को राजनीतिक रंग में रंग दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page