Connect with us

गाजीपुर

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी

Published

on

Loading...
Loading...

बैंक अवकाश के कारण छात्रों को मिली अतिरिक्त राहत

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पात्र परीक्षार्थी ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

नंदगंज (गाजीपुर)। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून 2026 मध्यरात्रि 12 बजे तक कर दी गई है। इससे उन छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी जो किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं और कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं।

शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज के प्रधानाचार्य उदय राज ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के सचिव द्वारा छात्रहित में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 26 जून को मुहर्रम तथा 27 जून को चतुर्थ शनिवार के कारण बैंक बंद रहने से छात्रों को शुल्क जमा करने और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई हो सकती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अवधि बढ़ाई गई है।

Advertisement

प्रधानाचार्य ने बताया कि पात्र छात्र-छात्राएं परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 जून की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी विद्यालय कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page