Connect with us

गाजीपुर

यूपी पुलिस भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पदक विजेता हुए सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। मेरठ में 27 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वाराणसी जोन के खिलाड़ियों को शुक्रवार को पुलिस कार्यालय गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों और जोनों की टीमों ने हिस्सा लिया था। वाराणसी जोन के खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन, वेटलिफ्टिंग, पॉवर लिफ्टिंग और योगा प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर जोन का नाम रोशन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

योगा महिला वर्ग में म0मु0आ0 मोनिका और म0आ0 राधा यादव ने स्वर्ण पदक, म0मु0आ0 स्मिता देवी ने कांस्य पदक, म0आ0 ज्योति तथा म0आ0 प्रिया ने सिल्वर पदक प्राप्त किया।

योगा पुरुष वर्ग में उ0नि0 राजकुमार ने सिल्वर पदक, जबकि हे0का0 राजा यादव, का0 चन्द्रेश, का0 चन्द्रहास और का0 अजित यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।

Advertisement

वेटलिफ्टिंग महिला वर्ग में म0का0 राधा ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। वेटलिफ्टिंग पुरुष वर्ग में का0 सुदेश पाण्डेय ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

पॉवर लिफ्टिंग महिला वर्ग में म0उ0नि0 कोमल कसौधन ने 57 किलोग्राम भार वर्ग तथा मा0आ0 आरती राजपूत ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर पदक हासिल किया।

पॉवर लिफ्टिंग पुरुष वर्ग में का0 रोहित कुमार गौड़ ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, का0 चन्द्रहास ने 53 किलोग्राम भार वर्ग तथा का0 शुभम तिवारी ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर पदक प्राप्त किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन और टीम वर्क की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए भविष्य की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

कार्यक्रम में टीम मैनेजर उप निरीक्षक लल्लू प्रसाद, उप निरीक्षक दीनदयाल, प्रशिक्षक उप निरीक्षक जगदीश, मुख्य आरक्षी माता प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page