गाजीपुर
मुहम्मदाबाद पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ वारंटी तलाश अभियान चला रहे थे। इसी दौरान न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने ग्राम टडवा, थाना मुहम्मदाबाद निवासी दो आरोपियों के घर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार गुप्ता तथा हरिशंकर शर्मा शामिल हैं। दोनों आरोपी ग्राम टडवा, थाना मुहम्मदाबाद, गाजीपुर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
