Connect with us

गाजीपुर

मुहर्रम को लेकर सादात में प्रशासन अलर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईराज रजा ने ताजियादारों संग की बैठक, ड्रोन से होगी निगरानी

सादात थाने में अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज रजा शनिवार को सादात थाने पहुंचे। यहां उन्होंने ताजियादारों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ताजियादारों ने उठाई जुलूस मार्ग की समस्याएं

बैठक के दौरान ताजियादारों ने जुलूस मार्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने बाजार क्षेत्र में कुछ स्थानों पर झुके हुए बिजली के खंभों तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।

Advertisement

इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी सोनल जैन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त

पिछले दो वर्षों के दौरान मुहर्रम जुलूस में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं को देखते हुए इस बार प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

डीएम और एसपी ने क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी तथा एसडीएम अतुल कुमार को निर्देशित किया कि स्थानीय पुलिस की सहायता से ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाए जहां ईंट-पत्थरों के ढेर मौजूद हैं। साथ ही भवनों की छतों पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

ड्रोन कैमरों और छतों पर तैनात पुलिसकर्मियों से होगी निगरानी

Advertisement

प्रशासन ने बताया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों और मकानों की छतों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अधिकारियों ने क्षेत्र के अराजक एवं उपद्रवी तत्वों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

जुलूस मार्ग का किया पैदल निरीक्षण

बैठक के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सीओ, एसडीएम, थाना प्रभारी पन्नेलाल यादव तथा भारी पुलिस बल के साथ मुहर्रम जुलूस के पारंपरिक मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Advertisement

अधिकारियों ने पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page