Connect with us

मिर्ज़ापुर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मिर्जापुर में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जयकारे

Published

on

Loading...
Loading...

नगर पश्चिमी भाजपा ने नटवा चौराहे पर किया अभिनंदन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ स्वागत कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी नगर पश्चिमी के तत्वावधान में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के मिर्जापुर आगमन पर नटवा चौराहे पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर, मंडल महामंत्री संतोष जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह, अमरेश सोनकर, पुनीत मिश्रा, अशु गुप्ता, सुमन यादव, सभासद अलंकार जायसवाल, कमलेश मौर्य, शशिधर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Advertisement

नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मिर्जापुर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में नगर पश्चिमी भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page