Connect with us

पूर्वांचल

मिर्जापुर में बोले सीएम योगी – माफिया आज गिड़गिड़ा रहे हैं

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने 765 करोड़ रुपये की लागत से 127 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ हो रहे एक्शन पर भी जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले माफियाओं के साथ थे, अब विकास में बाधा डाल रहे हैं।

सीएम ने मिर्जापुर की 765 करोड़ रुपये की योजनाओं के लिए मां विन्ध्यवासिनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहले मिर्जापुर में गुंडा और माफिया राज था, लेकिन अब हालात में सुधार हुआ है। उन्होंने मां विंध्यवासिनी धाम के विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि नवरात्रि में यह स्थल भव्य रूप में दिखाई देगा।

सीएम ने कहा अब मिर्जापुरवासी भी यह कह सकते हैं कि हमारे पास मेडिकल कालेज है, लोगों ने कहा यहां विश्वविद्यालय भी बनना चाहिए एक भव्य विश्वविद्यालय यहां पर मिल गया है। मिर्जापुर में अब एक मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थापित हो चुका है, जिससे स्थानीय युवाओं और बेटियों को शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना की भी चर्चा की, जो शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी।

सीएम ने युवाओं से स्टार्टअप के लिए आवेदन करने की अपील की और बिना ब्याज के दस लाख रुपये की सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पहले माफियाओं का राज था, अब वे खुद मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने विकास में किसी प्रकार का भेदभाव न करने की बात भी की।

Advertisement

अंत में, सीएम ने सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और यूपी के धार्मिक विकास की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिलना चाहिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page