Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा के दिये टिप्स

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को प्राथमिकता देते हुए “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में पुलिस अधिकारी, महिला बीट आरक्षी और एंटी-रोमियो टीम के सहयोग से जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, मंदिरों, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, महिला ई-हाट योजना और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना जैसी लाभकारी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

इसके साथ ही, महिला उत्पीड़न की रोकथाम, बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी भी साझा की गई। बच्चों को “गुड टच और बैड टच” की पहचान और किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपने अभिभावकों या पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Advertisement

साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर सुरक्षा के एहतियात पर विशेष जानकारी दी गई। नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

मिर्जापुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सुरक्षित महसूस कर सकें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page