Connect with us

गोरखपुर

मास्टर रोल में 124 मजदूर, मौके पर दिखे महज 30

Published

on

Loading...
Loading...

ईमिडिहा में मनरेगा कार्यों पर उठे गंभीर सवाल, ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप

फर्जी उपस्थिति दर्ज कर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका, जांच की मांग

खलीलाबाद, संतकबीरनगर। विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत ईमिडिहा में संचालित मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार फौजी वाला मार्ग पर चल रहे मिट्टी कार्य में मास्टर रोल में 124 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई है, जबकि मौके पर लगभग 30 मजदूर ही कार्य करते दिखाई दिए। इससे मनरेगा कार्यों की पारदर्शिता और सरकारी धन के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

कागजों और हकीकत में अंतर का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर भुगतान कराया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे अलग है। उनका आरोप है कि इस प्रकार की कथित अनियमितताओं से जरूरतमंद मजदूरों के रोजगार और उनके अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

मिलीभगत का लगाया आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी उपस्थिति दर्ज कर सरकारी धन के दुरुपयोग का खेल चल रहा है। हालांकि इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Advertisement

निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्वतंत्र जांच से मनरेगा कार्यों में हो रही कथित अनियमितताओं की वास्तविकता सामने आ सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page