Connect with us

गोरखपुर

बेवजह गाली देने से मना करने पर युवक की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

विरोध करने पर मनबढ़ युवक ने लाठी-डंडे और घूंसों से किया हमला

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

हरपुर-बुदहट, गोरखपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैराडीह में बेवजह गाली देने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि मनबढ़ युवक ने गाली देने से मना करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत कैराडीह निवासी नरेन्द्र पुत्र गुलजारे ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 18 जून 2026 की शाम करीब पांच बजे गांव के ही सोनू पुत्र चिनकन प्रसाद बिना किसी कारण के उन्हें गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लात-घूंसों और डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

जान-माल की धमकी देने का भी आरोप

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने जान-माल की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

Advertisement

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू पुत्र चिनकन प्रसाद के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page