Connect with us

बलिया

माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश जारी

Published

on

Loading...
Loading...

12वीं का छात्र मित्र के साथ स्नान करने गया था, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

नाविकों ने साथी युवक की बचाई जान, एनडीआरएफ को दी गई सूचना

फेफना (बलिया)। माल्देपुर गंगा घाट पर गुरुवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक गंगा में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवपुर दियर निवासी दीपू यादव (18) पुत्र शंकर यादव वर्तमान में रामपुर उदयभान में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में कुँवर सिंह इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा दी थी। गुरुवार सुबह वह अपने मित्र धनंजय कुमार के साथ माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्नान के दौरान दीपू अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में उनका मित्र धनंजय भी पानी में फंस गया, लेकिन घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्काल उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं दीपू गंगा की तेज धारा में लापता हो गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही फेफना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। युवक का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page