Connect with us

वाराणसी

माँ कालिका शक्ति पीठ मंदिर में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के मां कालिका शक्ति पीठ मंदिर में रात को चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर के गर्भगृह में घुसे और लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। चोरी गए सामान में चांदी और सोने के बर्तन, मूर्तियां और नकदी शामिल है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े मंदिर में इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई ? इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंदिर के पुजारी के अनुसार, सुबह जब वह पूजा के लिए आए तो उन्हें चोरी का पता चला। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की तस्वीरें कैद हुई हैं। चोर मंदिर से चांदी का मुखौटा, सोने के मुखौटे, चांदी की कटोरी, चांदी के छत्र, चांदी का चवर, लगभग 30 लीटर देसी घी, तेल और दान पात्र चुरा ले गए।

Loading...

इस घटना से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि पुलिस को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और चोरों को पकड़ना चाहिए। तो वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page