वाराणसी
महापौर मृदुला जायसवाल द्वारा 15 वित्त के 06 कार्यों का किया गया शिलान्यास
कार्यो की कुल लागत 02 करोड़ 69 लाख 88 हजार
वाराणसी। वार्ड संख्या 29 सुन्दरपुर कौशलेस नगर के कॉलोनी के मकान नंबर बी० 34/147 से गोपाल के मकान तक बी० 33/7 व आसपास के क्षेत्रों में नाली व पटरी व सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 80 लाख है।
2- वार्ड संख्या 55 भदैनी में पद्मश्री चौराहा से अस्सी चौराहा होते हुए अस्सी घाट तक सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 38 लाख 99 हजार है।
भेलूपुर नवीन विस्तारित क्षेत्र में बालाजी एक्सटेंशन प्रमोद राय के घर से सभाजीत के घर तक कच्ची गली में सड़क इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 24 लाख 60 हजार है।
वार्ड संख्या 45 भेलूपुर में बी० 25/45 हनुमानपुरा के जवाहर नगर के विभिन्न गली में इंटरलॉकिंग के कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 44 लाख 99 हजार है।
वार्ड संख्या 40 खोजवा में संकुलधारा मेन रोड से एंकर शोरूम होते हुए यादव बिल्डिंग मैटेरियल तक कच्ची गली में राबरमोल्डेड इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 16 लाख 18 हजार है। वार्ड संख्या 23 जोल्हा दक्षिणी में मो० अंबा में भवन संख्या एन० 15/229 से टेंपो स्टैंड तक एन० 15/293 के पास गली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 65 लाख 12 हजार है।
शिलान्यास के दौरान पार्षद इंद्र बहादुर पटेल, रविन्दर सिंह, संजय जायसवाल, राजेश केशरी, राकेश जायसवाल, विनीत सिंह, इंद्र देव पटवा, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रोहित मौर्या, मण्डल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा के साथ भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिकगण तथा नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
