Connect with us

गाजीपुर

मरदह पुलिस को बड़ी कामयाबी, दुष्कर्म के आरोपी अपराधी से मुठभेड़ में गिरफ्तारी

Published

on

Loading...
Loading...

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

घायल आरोपी अस्पताल रेफर, कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

गाजीपुर। मरदह थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दुष्कर्म के एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मरदह पुलिस बोगना गांव के समीप मुखबिर की सूचना पर गाड़ी चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई

Advertisement

पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गाजीपुर रेफर कर दिया।

आरोपी की पहचान और आपराधिक इतिहास

थाना अध्यक्ष मरदह तारावती के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार यादव पुत्र उमाशंकर यादव, निवासी ग्राम देवरिया थाना जमानिया, वर्तमान पता वयेपुर देवकली थाना कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जनपद के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

दुष्कर्म और गंभीर अपराध का आरोप

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हाल ही में मरदह थाना क्षेत्र के पलहीपुर गांव की निवासी आंचल राजभर को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़िता को गंभीर अवस्था में आदर्श बाजार स्थित कूड़ेदान में फेंककर फरार हो गया था।

पुलिस की कार्रवाई जारी

फिलहाल आरोपी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page